गणेश चतुर्थी पर करना चाहती हैं मराठी लुक में बप्पा का स्वागत तो, इस तरह से हों तैयार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।�पुरे देश में प्रथम पूजनीय गणपति बप्पा को घर लाने की तैयरियां जोरो शोरो से शुरु हो गयी है। इस बार गणेश चतुर्थी यानि बप्पा का जन्मदिन 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार की सबसे ज्यादा धूम हमें महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। इस समय यहां दूर दूर से लोग गणेश उत्सव देखने के लिए आते हैं। इसी के साथ यहां का मराठी लुक भी हर बार ट्रेंड में रहता है। इस उत्सव में स्टार्स के महाराष्ट्रीयन लुक को भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस लुक में तैयार होकर इस उत्सव में चार चांद लगाना चाहती हैं तो आप यहां से आइडिया लेकर मराठी लुक में तैयारा हो सकती हैं।
नऊवारी साड़ी
अगर महिलाएं महाराष्ट्रीयन लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो उन्हें नऊवारी साड़ी जरूर पहननी चाहिए। वैसे तो नऊवारी साड़ी बाकी दुसरी साड़ी से काफी अलग होती है। इसे पहना भी अलग तरीके से जाता है। बॉलीवुड में यह साड़ी फैशन बन चुकी है।


चांद बिंदी
मराठी लुक में सबसे जरुरी होती है चांद बिंदी। चांद बिंदी पुरे गेटअप को आकर्षक लुक देती है।


थोशी
महाराष्ट्रीयन लुक में थोशी हार पहन सकते है। फिर चाहे कोल्हापुरी थोशी पहने या गरसोली थोशी। गरसोली थोशी को नऊवारी साड़ी को साथ पहनने पर काफी खुबसुरत लगती है। अगर भारी पहनने में जो महिलाएं कम्फर्टेबल नहीं है वो मोती थोशी भी पहन सकती हैं।


नथ
हम भारतीय महिलाओं को नथ पहनने का एक अलग ही शौक है। महिलाएं कोशिश करती है वो अपने ड्रेस के मैचिंग की नथ पहनें। मराठी महिलाएं एक अलग तरह की नथ पहनती है। अगर हैवी ज्वेलरी पहने हुए हैं तो आप पुनेरी नथ पहन सकती हैं। पुनेरी नथ में दो फुल जैसे डिजाइन बने होतो हैं। इसी के साथ अगर आप किसी भी ट्रडिशनल लुक में इस नथ को कैरी करते हैं तो ये आपको मराठी लुक दे सकती है।


अम्बाड़ा
अम्बाड़ा एक पांरपरिक हेयर स्टाइल है, जो रांउड शेप मे बंधी होती है। इसके अगर आप बालों में कैरी करती हैं तो ये आपको एक कंपलीट लुक दे सकता है।


बुगादी
बुगादी महाराष्ट्रीयन महिलाओं के ज्वैलरी का पार्ट होता है। महाराष्ट्रीयन बुगादी मुख्य रुप से कान के हेलिक्स भाग में पहना जाता है। इसमें आमातौर पर मोतियों की डिजाइन की जाती है।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। networkmarketinghindi.in यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।