Close Menu
Network Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
Trending
  • Photos: 21 players of The Traitors Season 2 revealed at an event in Mumbai
  • Yeh Fitoor Tera actor Ishaan Dhawan says Gen Z connects with flawed characters: “Audiences today connect with characters who are not perfect”
  • Vikas Gupta confronts Shilpa Shinde over remarks on Shivangi Joshi in Lock Upp: “Sharam nahi aayi?”
  • Vijay Subramaniam on AI, Bollywood, Influencers, Stardom & Entertainment Business – Bollywood Hungama
  • Ram Charan visits Ayyappa temple at Coimbatore with wife Upasana Konidela after wrist surgery
  • Pritam and Pedro in talks for Korean remake following strong response
  • EXCLUSIVE: No teaser, no motion poster! Sanjay Leela Bhansali plans immersive Love & War launch
  • BTS declines Grammy 2027 submission after Asian Pop category launch
  • Children of Blood and Bone trailer unveiled: Thuso Mbedu is on a quest to bring magic back in Orïsha
  • EXCLUSIVE: Pritam And Pedro actor Shruti Marathe recalls working with Jr NTR in Devara: “I made a conscious effort not to be star-struck…we spoke about Telugu and Marathi film industries”
  • Alia Bhatt urges fans to support Assam flood relief; says “It happens every year and it still catches us off guard”
  • Raja Chaudhary alleges Shweta Tiwari had affair with Kasautii Zindagii Kay co-star Cezanne Khan: “She lied about everything”
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
Network Marketing in HindiNetwork Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Network Marketing in Hindi
Home » Personality Development Communication Skills and Art of Speaking in Hindi
Personality Development

Personality Development Communication Skills and Art of Speaking in Hindi

adminBy adminOctober 3, 2020No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
Personality Development Communication Skills and Art of Speaking in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp

Personality Development, Communication Skills and Art of Speaking . ये सिख लिए तो कामयाबी आप के कदम चूमेगी ।

महत्वपूर्ण बिन्दू

Personality Development Communication Skills. शब्दों में इतनी ताकत है जिससे आप खुद की और किसी की जिंदगी को बना भी सकते हैं और बर्बाद भी कर सकते हैं । शब्दों में इतनी ताकत है कि आप हर दुख को मिटा सकते हैं और आपनी हर खुशी को छीन सकते हैं ।

यह शब्द आपके रिश्ते को तोड़ भी सकते हैं और टूटे हुए रिश्ते को जोड़ भी सकते हैं। शब्द आपकी दुनिया की हर कामयाबी, हर सफलता हासिल करने में शक्ति रखते हैं और शब्द ही आपका सब कुछ पूरी तरह से बर्बाद करने की शक्ति भी रखते हैं ।

शब्द सिर्फ एक इंसान को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को, पूरे शहर को, पूरे देश को तबाह करने की और निर्माण करने की ताकत रखते हैं। दुनिया की सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली शब्द ही होते हैं ।

इसीलिए आज हम सीखेंगे की शब्दों की जादू कैसे की जाती है । आप कहेंगे शब्दों में जादू होता है क्या ? हां शब्द में भी जादू होते हैं, कमाल का जादू रहता है ऐसा जादू जो रोते को हंसा दे और ऐसा जादू जो हंसते हुए को रुला दे।

जो इंसान शब्दों का जादू करना सीख गया दुनिया में उस से बड़ा कोई जादूगर नहीं है । आपका बातचीत, और आपका बोलना वास्तव में यह भी एक कला है। आपको और कुछ सीखने की जरूरत नहीं , बस आप केवल बोलने की कला सीख लो तो आप हर सफलता, हर कामयाबी और हर इंसान को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं ।

बोलने की इस कला को सीखने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और ज्यादा पढ़ने लिखने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि बहुत ज्यादा पढ़े लिखे होने के बाद भी जिनमें बोलने की कला नहीं आती वें जिंदगी में असफल रह जाते हैं ।

इसे सीखना इतना मुश्किल भी नहीं है, बस जरूरत है हमारी कुछ आदतों को बदलने की और अपना अंदाज बदलने की, आप शब्दों की शक्ति को कम मत समझना ।

क्योंकि शब्दों में इतनी ताकत है कि एक इंसान अपने शब्दों के दम पर लाखो दिलों पर राज कर सकता है । शब्दों में इतनी ताकत है जो इंसान अंदर से मर चुका हो, उसके अंदर जान फूट सकता है और नई जिंदगी दे सकता है।

13वीं शताब्दी में रूम के राजा एक प्रयोग किया था, वह यह जानना चाहता था कि शब्दों के बिना इंसान की जिंदगी कैसी हो सकती है । उस राजा ने कुछ नवजात शिशु बच्चे को ऐसी परिस्थिति में रखने का निर्णय दिया जहां पर कोई भी उनसे बात नहीं कर सकता था।

बच्चों की देखभाल के लिए दासिया तो थी, पर वे बच्चों से बात नहीं करती थी और ना ही आपस में बात करते थे। उन सब बच्चों को खाने पीने के लिए सब चीजें दी जाती थी लेकिन बच्चों के आसपास में सिर्फ चुप्पी का माहौल था कोई आवाज भी नहीं थी ।

वास्तव में राजा वह जानना चाहता था कि इंसान की वास्तविक भाषा क्या है लेकिन राजा की इस प्रयोग से मनुष्य की वास्तविक बातों का वास्तविक भाषा सामने नहीं आई लेकिन जो परिणाम सामने आया वह बहुत ही भयंकर था।

जिन बच्चों को बिना बातचीत वाला माहौल में रखा गया था वह हमेशा के लिए चुप हो गए, यानी उनकी मौत हो गई जिंदा ही नहीं रह पाए। इससे यह पता चलता है कि शब्दों के बिना इंसान का जीवन ही संभव नहीं है। इसीलिए आज हम सीखेंगे अपने शब्दों से अपने जिंदगी में कामयाबी कैसे हासिल करें। सफलता कैसे हासिल करें और सब लोगों को अपनी तरफ कैसे आकर्षित करें ।

अगर आप अपने शब्दों में जादू लाना चाहते हैं तो यह पांच बातें अपनी बातचीत में जरूर लाएं और पांच बातें ऐसी जो आपको बातचीत करते समय नहीं करनी चाहिए उससे बचना चाहिए, तो पहले हम शुरुआत करते हैं पांच उन बातों से जो आपको बातचीत करते समय करनी चाहिए –

Personality Development Communication Skills and Art of Speaking in Hindi
Personality Development Communication Skills

1. Balance your Volume level and Make your words clear ( अपने वॉल्यूम स्तर को संतुलित करें और अपने शब्दों को स्पष्ट करें )

आप अपने बोलने की गति और आवाज को ना बहुत तेज रखें और ना ही बहुत धीरे रखें। अपने शब्दों का उच्चारण सही और स्पष्ट तरीके से करें अगर आप बहुत जल्दी जल्दी बोलेंगे तो लोग को समझ नहीं आएगा, और आप बहुत धीरे-धीरे बोलेंगे तो भी लोग आपसे बोर हो जाएंगे ।

यदि आप बहुत चिल्ला कर बोलेंगे तो आपकी आवाज बहुत अच्छी नहीं लगेगी , अगर आप बहुत धीरे बोलेंगे तो आपकी आवाज लोगों तक पहुंचेगा ही नहीं। आप अपने शब्दों का उच्चारण सही रखें आपके वाक्य एकदम क्लियर हो, कई लोग जब बात करते हैं तो आधा से ज्यादा बात उन को समझ में नहीं आता कि वह कहना क्या चाहते है।

ऐसे लोग अपनी बातों से कभी भी किसी का दिल नहीं जीत सकते और आजकल ऐसा समय आ गया है कि अधिकतर कुछ लोगों की भाषा का उच्चारण लगभग गलत होते हैं । चाहिए को बोलेंगे चाइए, मेरे को बोलेंगे मेको, नहीं को नइ बोलेंगे।

अगर आप कुशल वक्ता बनना चाहते हैं, एक गुड स्पीकर बनना चाहते हैं यदि आप चाहते हैं कि लोगों पर आपकी अच्छी छाप पड़े आपकी बोलने से, तो आपको अपने शब्द और उच्चारण को बिल्कुल सही रखने होंगे । जब कोई इंसान बोलना शुरू करता है तो उसकी शुरुआत के 90 सेकंड तक यह तय कर देते हैं कि वह कुशल वक्ता है या नहीं।

अगर 90 सेकंड तक लोग आपकी बातों को पूरा ध्यान से सुनते हैं , उसमें पूरी रुचि लेते हैं, तो विश्वास रखना की लोग आपको और भी सुनना चाहेंगे, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आपकी बातचीत की शुरुआत में 90 सेकंड यह तय करते हैं कि आप किस तरह के इंसान है, इसीलिए अपने शब्दों को स्पष्ट रखें अपने उच्चारण को सही रखें अपनी गति और आवाज को बैलेंस करना सीखे ।

2. Learn to speak feelings in your words ( अपने शब्दों में भावनाओं को बोलना सीखें )

आप अपने शब्दों में भावनाएं डालना सीखे, चाहे वह बातचीत करने की कला से हो, चाहे आपकी बॉडी लैंग्वेज से हो लेकिन जब तक आपकी शब्दों में भावनाएं नहीं डालते हैं तब तक आप के शब्द किसी के दिल काे कैसे छू सकते हैं , दिलों को सिर्फ शब्द नहीं छूते ।

जब उन शब्दों में भावनाएं जुड़ जाती हैं तभी शब्द किसी के दिल को जाकर छूती है । जब तक हमारे शब्दों में भावनाएं प्रकट नहीं होती तब तक उन शब्दों में जादू आ ही नहीं सकता । इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने शब्दों में भावनाएं प्रकट करने की कोशिश करें ।

वही शब्द अगर किसी को प्यार से कहो कि मैं तुम्हें कभी नहीं छोडूंगा और वही शब्द किसी से क्रोध से कहो कि मैं तुम्हें कभी नहीं छोडूंगा, लेकिन दोनों का असर बदल गया, दोनों का अर्थ बदल गया, इसीलिए आप चाहते हैं आपके शब्दों में वह जादू आए तो आप अपने शब्दों में भावनाएं प्रकट करना सीखें ।

3. Improve Your Knowledge and Vocabulary ( अपने ज्ञान और शब्दावली में सुधार करें )

रोज आप आधा घंटा बोलकर अपनी भाषा की किताब पढ़े, Books Reading करें इससे आप का उच्चारण साफ होगा आपकी जुबान साफ होगी ।

Record your own voice आप अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग करें और अपनी आवाज को सुनकर और अपनी कमियों को समझें, उसे सुधारें और अपनी आवाज को बेहतर और सुंदर बनाएं ।

4. Give Expression to your words ( अपने शब्दों को अभिव्यक्ति दें )

अगर आप अपनी आवाज को सुंदर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए बहुत जरूरी है कम से कम आधा घंटा रोज व्यायाम करें लंबी लंबी सांस भीतर की तरफ खींची और लंबी गहरी सांस आप बाहर की तरफ छोड़ें, आपकी सास जितनी गहरी चलेगी आप की आवाज में आकर्षण उतना ज्यादा होगा ।

एक और प्रैक्टिस आप अपनी आवाज को सुंदर बनाने के लिए करें , आप 30 मिनट तक हमिंग की प्रैक्टिस करें या फिर आप मंत्र जाप करते हो, उनकी चैटिंग करें, ओम की चैटिंग करें या फिर ओम की ध्वनि करें ।

5. choose your words wisely ( अपने शब्दों को समझदारी से चुनें )

जब आप किसी से बात कर रहे हो तो कुछ खास शब्दों पर जोर देना सीखे और शब्दों के बीच का अंतराल का उपयोग करना सीखें । जब कोई वक्ता बोलते बोलते चुप हो जाता है बीच का अंतराल देता है तो उस 2 सेकंड के गैप से उस अंतराल से तुरंत सभी ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेता हैं । शब्द वही हैं, लेकिन आप जब शब्द के रहस्य को समझ गए, उनको अच्छे से इस्तेमाल करना सीख गए , तो आप हर इंसान के दिल पर राज करोगे ।

Personality Development, Communication Skills में  यह वह पांच बातें थी जो आपको करनी चाहिए, अब उन पांच बातों की बात करें जो आपको बात करते समय नहीं करनी नहीं करनी चाहिए –

1. सबसे पहली बात शर्माना

जो इंसान बात करते समय बहुत ज्यादा शर्मआता हैं , वह अपनी बात को खुलकर कह नहीं सकता, उसके उस शब्दों में वह ताकत, वह जुनून, वह जादू आ ही नहीं सकता हैं । पर आप एक अच्छा वक्ता बनना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर से शर्म को पूरी तरह से मिटाना ही होगा ।

2. आत्मविश्वास की कमी

जिस इंसान में आत्मविश्वास की कमी है , कॉन्फिडेंस नहीं है तो उसकी बातों में कभी भी दम आ ही नहीं सकता हैं। जितना आपके अंदर कॉन्फिडेंस होगा आत्मविश्वास होगा आपके शब्दों में , उतना ही ज्यादा शक्ति और असर होगा ।

3. अपनी बातों से लोगों को बोर ना करें

आप अपनी बातों से लोगों को बोर ना करें , लोगों को अपने दुःख न सुनाएं ,उससे लोग आप से बोर होने लगते हैं । अगर आपको लगे की लोग आपके बातों में इंटरेस्ट नहीं ले रहा है तो इससे बेहतर है कि आप चुप हो जाए ।

4. कम बोलो लेकिन काम का बोलो

आप लोगो के साथ कम बोलो लेकिन काम का बोलो , इससे कोई नहीं फर्क पड़ता की आप कितनी देर बोल सकते हैं, फर्क इससे पड़ता है की जो आप बोल रहे हैं वह कितना उपयोगी है और उससे लोगों को कितना फायदा हो सकता है ,उससे लोगों को कितना खुशी मिल सकती है। आप कितना बोलते हैं यह मायने नहीं रखता हैं ,आप क्या बोलते हैं और कैसे बोलते हैं यह मायने रखता हैं ।

5. आप अपने बारे में कम , उनके बारे में आप ज्यादा बात करें

जब भी आप किसी से बात करें तो , अपने बारे में कम उनके बारे में आप ज्यादा बात करें, क्योंकि हर कोई इंसानअपने बारे में सुनना ज्यादा पसंद करता है । आप यह मत बताइए कि आप क्या है और आप कैसे हैं , आप उन्हें यह बताइए कि वह कैसे हैं , आप उनके बारे में क्या सोचते हैं ।

जब आप लोगों से अपने बारे में कम और उनके बारे में ज्यादा बात करते हैं तो लोग भी आप में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं और जब सिर्फ आप अपने ही बारे में बात करने लगते हैं तो आपसे लोग दूर भागने लगते हैं । अपनी पर्सनालिटी में और आप अपने शब्दों में आकर्षण लाना चाहते हैं तो आप अपने बारे में नहीं, लोगों के बारे में ज्यादा बात करें ।

यह है छोटी सी बातें, लेकिन जो इंसान इन शब्द की ताकत को सीख गया तो उसको एक कामयाब इंसान बनने से दुनिया में कोई नहीं रोक सकता हैं । जो इंसान बोलना सीख गया तो उसे दुनिया में और कुछ सीखने की जरूरत ही नहीं है ।

अगर आप कुशल वक्ता बनना चाहते हैं तो इन शब्दों का निरंतर अभ्यास करते रहे , सिर्फ पढ़ लेना काफी नहीं है , जब यह सारी बातें अपने लाइफस्टाइल में लायेगे और आपनी प्रैक्टिस में लायेगे तो विश्वास रखना एक दिन आप भी सबके दिल पर राज करोगे।

उम्मीद करता हु की आप सभी को यह लेख Personality Development Communication Skills पसंद आया होगा यदि पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें ।

आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद ।

इसे भी पढ़ें

  • The Psychology of selling in Hindi By Brian Tracy
  • Late night waking losses in Hindi देर रात तक जगने के नुकसान

Art of Speaking in Hindi Balance your Volume level and Make your words clear choose your words wisely Communication Skills in hindi Give Expression to your words how to Speak Improve Your Knowledge and Vocabulary Learn to speak feelings in your words Personality Development Communication Skills and Art of Speaking in Hindi Personality Development in Hindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
admin
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram
  • Tumblr
  • LinkedIn

Kritika Parate | Blogger | YouTuber, Hello Guys, मेरा नाम Kritika Parate हैं । मैं एक ब्लॉगर और youtuber हूं । मेरा दो YouTube चैनल है । एक Kritika Parate जिस पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और दूसरा AG Digital World यह मेरा एक नया चैनल है जिस पर मैं लोगों को ब्लॉगिंग और यूट्यूब के बारे में सिखाता हूं, कि कैसे कोई व्यक्ति जीरो से शुरुआत करके एक अच्छा खासा यूट्यूब चैनल और वेबसाइट बना सकता है । Thanks.

Related Posts

छठ पूजा पर जरूर करें इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के दर्शन, जाने कहां-कहां पर है स्थित

November 16, 2023

छठ के लिए बहुत ही अच्छा है एक्ट्रेस विद्या बालन का कॉर्टन साड़ी कलेक्शन, आप भी ले सकती हैं आईडियाज

November 16, 2023

इस बार लगाए लेटेस्ट और यूनिक मेहंदी डिजाइन, यहां से लें आइडिया

October 26, 2023

लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम कर सकता है सिर्फ 25 मिनट का व्यायाम

October 26, 2023

डब्ल्यूएचओ की त्रिसंयोजक संरचना की सिफारिशें वैश्विक फ्लू वैक्स बाजार को नया आकार देंगी

October 26, 2023

हाई-प्रोटीन डाइट के हानिकारक प्रभावों को कम कर सकता है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

October 25, 2023
Latest Articles

Top 5 Direct Selling Company in India 2020

February 11, 2021

Joining will increase 5 times in network marketing नेटवर्क मार्केटिंग में 5 गुना जॉइनिंग बढ़ जाएगी बस आप यह बात बता दीजिये

July 4, 2022

नेटवर्क मार्केटिंग या डायरेक्ट सेल्लिंग में लिस्ट कैसे बनाएं How To Create a List in Network Marketing or Direct Selling

March 4, 2022

Network Marketing Real Inviting Tips नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों को Invite करने का ये है असली तरीका लोग दौड़े-दौड़े आयेंगे

May 24, 2022

5 Basic Principles of Direct Selling डायरेक्ट सेल्लिंग के 5 बेसिक सिद्धांत अपने सभी फ्रेशर लीडर को बता दीजिये

August 2, 2022

Top 5 Direct Selling Company in India 2021 in Hindi

March 16, 2021
Must Read

Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च: जानें भारत में कीमत, नए फीचर्स, Air मॉडल और Apple Event 2025 की पूरी जानकारी

September 10, 2025

नेटवर्क मार्केटिंग में AI का उपयोग: 2025 में बिजनेस बढ़ाने का सबसे बड़ा रहस्य!

September 8, 2025

QNet वितरक कैसे बनें? जानें रजिस्ट्रेशन, बिजनेस प्लान और कमाई का तरीका

September 8, 2025

सोच बदलने वाली प्रेरणादायक कहानी: बाज की कहानी जो आपका जीवन बदल देगी | Motivational Story in Hindi

September 4, 2025

 कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के 5 स्मार्ट तरीके (2025 गाइड)

September 4, 2025

मार्केटिंग के लिए 99+ बेस्ट ChatGPT प्रॉम्प्ट्स: अपने बिजनेस को दें AI की सुपरपावर

September 4, 2025

मैडिटेशन या ध्यान क्या है, फायदे और कैसे करें | Meditation in Hindi

July 7, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
© 2026 | Network Marketing Hindi. Designed by Network Marketing Hindi.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.