Close Menu
Network Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
Trending
  • Alpha girls Alia Bhatt and Sharvari turn badass on India’s Got Latent; win the internet with their bindaas avatar
  • EXCLUSIVE: “I am on Ranveer Singh’s side”: Prerna Arora believes the Dhurandhar star’s success has “gone onto a lot of people’s nerves”
  • Love & War set tragedy: Worker dies after alleged electric shock; Bhansali Productions offers Rs 40 lakhs as compensation
  • Ananya Panday shares family throwbacks for mother Bhavana’s birthday and Father’s Day 2026
  • International Yoga Day 2026: Bollywood actresses who are Yoga enthusiasts – From Malaika Arora, Shilpa Shetty to Alaya F
  • EXCLUSIVE: Ishwak Singh says diverse characters have made this phase of his career “special”
  • Imtiaz Ali REACTS to theatres adding Main Vaapas Aaunga shows amid rising demand, watch
  • International Yoga Day 2026 EXCLUSIVE: Ridhi Dogra calls mind-body practice her “inner compass” for life
  • Karan Deol calls Sunny Deol “my first hero” on Father’s Day 2026 note; shares glimpses from Batwara 1947 ahead of release
  • 2 years of Maharaj EXCLUSIVE: Siddharth P. Malhotra says, “I still meet people who talk about the film, the characters and the conversations it sparked”
  • Toxic release date announced: Yash-starrer to arrive in cinemas on August 26, 2026
  • Main Vaapas Aaunga, Border 2, Dhurandhar The Revenge: The FASCINATING Sardar connection in 2026’s most-loved Hindi films
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp Telegram
Network Marketing in HindiNetwork Marketing in Hindi
  • Home
  • Network Marketing
  • Direct Selling
    • Direct Selling 2020
    • direct selling company
    • Marketing Tips in hindi
    • Safe Shop Plan
    • Job Vs Direct Selling
  • Businesses
    • Business Quotes
  • Education
    • Personality Development
  • Finance
  • News
    • Tech News
      • Internet
      • Entertainment
      • Technology
      • Biography
    • Health
    • Sports
    • Results
  • Success Stories
    • Tips and Tricks
    • Motivational Quotes
    • Make Money Online
    • Positive Quotes
    • Featured
    • Inspirational Quotes
  • More
    • Hindi Kahaniyan
    • Sayari
      • Sad
      • Festival Wishes
Network Marketing in Hindi
Home»Businesses»2022 में डायरेक्ट सेल्लिंग से आसान 10 ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके 10 Easy Ways to Make Money Online
Businesses Updated:January 5, 2022

2022 में डायरेक्ट सेल्लिंग से आसान 10 ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके 10 Easy Ways to Make Money Online

adminBy adminJanuary 5, 2022Updated:January 5, 2022No Comments16 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
10 easy ways to earn money online by direct selling or network marketing in 2022
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp

10 Easy ways to Make Money Online 2022 in Hindi.आज का हमारा यह लेख आप सभी डायरेक्ट सेलर्स के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के लेख के अंदर मैं आप सभी को 2022 में डायरेक्ट सेलिंग से आसान ऑनलाइन पैसे कमाने के 10 तरीके ( Make Money Online 2022 in Hindi ) के बारे में बताऊंगा।

यहां पर बताये गए सभी तरीके जेनविन ( Real ) हैं जिससे कोई भी इंसान घर बैठे अपने किसी काम को करते हुए भी इस काम को साइड से कर सकता है और एक बहुत अच्छा इनकम कर सकता है।

10 Easy ways to Make Money Online 2022 in Hindi

मैं हमेशा से सभी डायरेक्ट सेलर से एक रिक्वेस्ट करता हूं कि आप सभी चाहे किसी भी कंपनी में काम करते हो कितना भी पैसा कमाते हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपका उस कंपनी के साथ-साथ में एक और एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स आपके पास होना चाहिए।

यदि आपके पास डायरेक्ट सेलिंग के अलावा एक और अधिक एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स है तो बहुत अच्छी बात है, यदि नहीं है तो आप सभी इन बताए गए तरीके में से अपना कोई भी एक अच्छा तरीका चुन सकते हैं और वहां से बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको अपने जीवन में कमाई करने का कम से कम दो जरिया होना चाहिए।

यहां पर मैंने जिन तरीकों के बारे में बात किया है इन 10 तरीकों ( Make Money Online 2022 in Hindi ) में से आप किसी एक तरीका को ही सेलेक्ट करें और उसके बारे में अच्छे से अध्ययन करें और तब जाकर के उसके ऊपर काम शुरू करें ताकि आप उसमें सफलता की हर ऊंचाई को छू सके।

यहां पर आप सभी एक बात का विशेष ध्यान दें, यदि आप कोई भी काम सेलेक्ट करते हैं तो हो सकता है कि आपको सफलता मिलने में थोड़ा समय लगे। लेकिन यकीन मानिए यदि आप ईमानदारी से मेहनत करके दो-तीन साल काम करते हैं तो आप सभी यहां से सफल हो सकते हैं और अपने उस फील्ड के अंदर एक अच्छी पहचान बना सकते हैं।

यदि आप किसी नेटवर्क मार्केटिंग या फिर डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में काम कर रहे हैं और अभी तक आप सफल नहीं हो पाए हैं या फिर आप साइड से कोई दूसरा काम करना चाह रहे हैं तो यह लेख ( Make Money Online 2022 in Hindi ) आप सभी के लिए बहुत अधिक उपयोगी है।

क्योंकि आज से कुछ समय पहले मैं भी एक डायरेक्ट सेलर था और एक कंपनी में काम करता था। लेकिन मुझे इतनी अधिक सफलता नहीं मिल पाई जितनी मिलने चाहिए। इसलिए मैंने अपना रास्ता बदल कर के एक दूसरा काम साइड में शुरुआत कर लिया और आज उसी काम को बदौलत मैं बहुत अच्छी खासी कमाई कर लेता हूं।

यहां पर मैं आप सभी को वैसे ही रास्ते बताऊंगा जहां से मैं काम करके पैसे कमाता हूं ताकि आप सभी यहां से काम करके पैसे कमा सकें और अपने जीवन में सफल हो सके।

यदि आप सभी अपने तत्कालिक बिजनेस यानि की डायरेक्ट सेलिंग से परेशान हो गए हैं और उससे अच्छा रास्ते की तलाश कर रहे हैं जहां से आप पैसे कमा सके तो यकीन मानिए यह सभी तरीके आपके लिए ही बने हैं।

तो चलिए जानते हैं उन 10 तरीकों ( Make Money Online 2022 in Hindi ) के बारे में जहां से आप सभी बहुत ही आसानी के साथ अपना काम शुरुआत कर सकते हैं और घर बैठे मोबाइल से और लैपटॉप की मदद से पैसे कमा सकते हैं।

Make Money Online 2022 in Hindi

महत्वपूर्ण बिन्दू

  • Youtube
  • Blogging
  • Affiliate Marketing
  • Become an Influencer
  • Cource Selling
  • Freelancing
  • E-Commerce
  • Start Dropshipping / Reselling
  • Make Money from Instagram
  • Launch Your Own Products

Make Money Online 2022 in Hindi at Home 2022 में घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के 10 आसान तरीके

1. YouTube

इस लिस्ट के अंदर आज के समय में सबसे आसान और सबसे सरल तरीका है ऑनलाइन पैसे कमाने का वह है यूट्यूब। इस समय यूट्यूब को करोड़ों लोग एंजॉयमेंट के लिए यूज करते हैं लेकिन आज भी लाखों ऐसे लोग हैं जो यूट्यूब को पैसा कमाने के लिए यूज करते हैं।

उनमें से मैं भी एक हूं। आज मैं यूट्यूब के माध्यम से हर महीने अच्छी खासी कमाई कर लेता हूं और मेरी यह कमाई हर महीने कुछ ना कुछ बढ़ जाती है।

आज से कुछ कुछ समय पहले जब मैं एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करता था तो उस समय मैं हमेशा सोचता था कि काश मेरे पास एक और रास्था होता जिससे मैं पैसे कमा सकता था और कुछ दिन सोचने के बाद मैंने डिसाइड किया और खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया और आज नतीजा यह है कि मैं यहां से अच्छी-खासी कमाई करता हूं।

आप मेरे यूट्यूब चैनल के बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियोस को देख सकते हैं और समझ सकते हैं और आप चाहे तो मेरे यूट्यूब चैनल को भी विजिट कर सकते हैं।

यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए आपको मुख्यतः तीन चीजों की आवश्यकता होती है पहला आपके पास में एक अच्छा सा स्मार्टफोन होना चाहिए जिसका कैमरा बढ़िया हो ताकि आप उससे एक अच्छी क्वालिटी का वीडियो रिकॉर्ड कर सकें।

दूसरा आपको वॉइस रिकॉर्डिंग करने के लिए एक अच्छा सा माइक्रोफोन चाहिए जो कि बहुत ही आसानी के साथ मार्केट में ₹500 से लेकर ₹800 के बीच में मिल जाता है जिसका यूज़ करके अब बहुत ही अच्छी क्वालिटी का आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं।

तीसरा जो आपको इसके अंदर इन्वेस्टमेंट लगेगा वह आपका ट्राइपॉड होगा। ट्राइपॉड आज के समय में ₹300 से लेकर ₹500 के बीच में आप एक बहुत अच्छी ट्राइपॉड खरीद सकते हैं और उससे अपने जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं।

यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं इसके ऊपर में मेरा कंप्लीट वीडियो है इस वीडियो को देख करके आप यूट्यूब के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं नीचे मैं आप सभी को दो वीडियो दे रहा हूं आप उन दो वीडियो को देखिए आपको यह दो वीडियो देखने के बाद से यूट्यूब के बारे में सारे जानकारी मिल जाएगी।

Make Money Online 2022 in Hindi

How To Create A Youtube Channel And Earn Money Complete Guide 2022 यूट्यूब चैनल बनाना सीखें

2. Blogging

यदि आपको कैमरा फेस करने में तकलीफ होती है या फिर आप कंफर्टेबल नहीं हो पाते हैं तो आप ऐसी स्थिति में ब्लॉगिंग शुरुआत कर सकते हैं और 6 महीने से लेकर 1 साल तक काम करने के बाद आप ब्लॉग्गिंग के माध्यम से यूट्यूब से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

ब्लॉग्गिंग शुरू करने के लिए आपको किसी भी एक फील्ड की बहुत अच्छी जानकारी होनी चाहिए ताकि आप सभी अपना एक वेबसाइट शुरू करके और वहां पर लोगों को उसके बारे में बता सकते हैं। जब लोग वहां से पढ़ेंगे और जैसे-जैसे विजिटर बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे ही आप की कमाई भी बढ़ती जाएगी ।

ब्लॉग शुरू करने के लिए आप चाहे तो फ्री में भी शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन मैं आपको सजेस्ट करूंगा कि यदि आप पैसा कमाने के उद्देश्य से ब्लॉग शुरू करना चाहते हैं तो आप सभी एक अच्छी कंपनी से होस्टिंग खरीदें और एक अच्छा डोमेन नेम खरीदें ताकि आप इंटरनेट की दुनिया में अपनी एक नई पहचान बना सकें और लंबे समय तक उस पर काम कर सकें।

ब्लॉगिंग के बारे में मैंने एक कंप्लीट वीडियो बनाया है जिस वीडियो को देख कर के आप सभी ब्लॉगिंग के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इन दोनों वीडियोस का लिंक आपको नीचे दिखाई देगा, आप अधिक जानकारी के लिए इन दोनों वीडियोस को देख सकते हैं और यहां से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

How To Customize WordPress Theme In Hindi | Astra Pro Theme WordPress Tutorial Hindi 2022

Make Money Online 2022 in Hindi

3. Affiliate Marketing

एफिलिएट मार्केटिंग आज के समय में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध तरीका है ऑनलाइन पैसा कमाने का। यहां पर आपका किसी भी तरीके का कोई भी इन्वेस्टमेंट नहीं होता है और ना ही कोई रिस्क होता है।

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आज के समय में बहुत ऐसी वेबसाइट है जहां पर जाकर के आप उनका एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं और वहां से उनके पप्रोडक्ट्स को सेल करके हर प्रोडक्ट के ऊपर में 8 से 10 पर्सेंट तक का कमीशन कमा सकते हैं।

यदि आप एफिलिएट मार्केटिंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप सभी यह काम amazon , Flipkart, Vcommision, ClickBank इत्यादि पर जाकर के अपना अकाउंट बना करके एफिलिएट मार्केटिंग से बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आज के समय में बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है जैसे कि ClickBank, JvZoo इत्यादि इन सभी वेबसाइट पर आप सभी को 80% यहां तक कि किसी किसी प्रोडक्ट के ऊपर में 90% तक का कमीशन भी मिलता है, जो कि बहुत अधिक होता है।

आप इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए इन सभी के बारे में यूट्यूब पर वीडियो सर्च करके देख सकते हैं और अपना मनपसंद एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करके इस जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपके पास में कोई ना कोई ऑडियंस बेस होना चाहिए। ताकि आप सभी वहां पर उससे जुड़ी प्रोडक्ट को प्रमोट कर सके और जब वहां से लोग प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो प्रति प्रोडक्ट के ऊपर में आपको उस एफिलिएट प्रोग्राम के हिसाब से कमीशन दिया जाता है।

4. Become Influencer

जब से टिक टॉक और शार्ट वीडियो का प्रचलन शुरू हुआ है तब से इस समय लाखों इनफ्लुएंसर बन गया है। आप सभी जिस भी प्लेटफार्म के ऊपर में शार्ट वीडियो, रील्स वीडियो देखते हैं तो आप सभी वहां पर देखे होंगे सभी क्रिएटर के बहुत अच्छे फॉलोवर्स होते हैं और वे क्रिएटर किसी कंपनी के प्रोडक्ट को या सर्विस को प्रमोट करके लाखों रुपए महीना कमाते हैं।

यदि आपके अंदर किस फिल्ड से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी है तो आप सभी इन्फुवेंसर बनके अपने उस फिल्म से जुड़े लोगों को प्रोडक्ट और सर्विस प्रमोट करके उस कंपनी से बहुत अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए बस आपको अपने अंदर किसी एक कला को जगानी होगी और उसके ऊपर में मास्टरी हासिल करनी होगी। तब जाकरके आप एक अच्छा इन्फ्लुवेंसर बन सकते हैं और महीने के लाखों रुपए कमाए कर सकते हैं।

5. Courses Selling

दुनिया के अंदर जबसे कोरोनावायरस आया है तब से ऑनलाइन कोर्स का डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पहले के समय में आपको कोई कोर्स करना होता था तो आपको किसी न किसी इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करना पड़ता था और तब जाकर के आप वहां से कोई कोर्स करते थे। इसमें आपका बहुत अधिक समय और पैसे की लागत लगती थी।

लेकिन कोरोना के आज आने के बाद ऑनलाइन कोर्स का इतना ज्यादा डिमांड बढ़ा है कि आप सभी इसमें अपना कैरियर बना सकते हैं और महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं।

कोर्स बेचने के लिए आपके पास सबसे पहले एक अच्छा क्वालिटी होना चाहिए। आप को पढ़ाना आता है तो पढ़ाने के ऊपर में अलग-अलग प्रकार का कोर्स बना सकते हैं, कोई स्किल्स आता है जैसे सिंगिंग हो गया, डांसिंग हो गया इत्यादि इसके ऊपर में कोर्स बना सकते हैं ।

अगर आप एक टीचर है और कंपटीशन की तैयारी करवा सकते हैं तो अलग-अलग कंपटीशन के ऊपर अपना कोर्स बना सकते हैं और इन सभी कोर्स को अपनी वेबसाइट और एप्लीकेशन के माध्यम से सेल कर सकते हैं।

या फिर इसके अलावा आप क्लासप्लस ( Coaching Plateform ) को ज्वाइन करके वहां से अपने किसी भी तरीके का ऑनलाइन कोर्स लांच कर सकते हैं जो कि पुर्णतः आप के नाम पर होगा।

तो यदि आपके पास कोई अच्छी क्वालिटी है तो उस क्वालिटीज को कोर्स में कन्वर्ट कीजिए और उसको ऑनलाइन सेल कीजिए। ऑनलाइन सेल करके आप सभी वहां से घर बैठे लाखों रुपए महीने कमा सकते हैं।

6. Freelancing

यदि आपको किसी भी तरीके का कोई टेक्निकल नॉलेज है तो आप सभी Freelancing करके घर से ही लाखों रुपए महीने कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए आपके पास में कोई ना कोई टेक्निकल नॉलेज होना बहुत जरूरी है। टेक्निकल नॉलेज से मेरा मतलब यह है कि आपको फोटोशॉप आनी चाहिए जिसे आप लोगों (logo) बना सकते हैं, वेबसाइट डिजाइनिंग आनी चाहिए या फिर वीडियो एडिटिंग आनी चाहिए या फिर एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट आनी चाहिए।

यदि आपके पास में इस तरीके का किसी भी टाइप का टेक्निकल नॉलेज है तो आप सभी फ्रीलांसर बन सकते हैं और बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए आप सभी Fivver.com या upwork.com पर जाकर के अपना अकाउंट बना सकते हैं और जब आप वहां पर अपना अकाउंट बना लेंगे तब आपको वहां से ऑर्डर आने शुरू हो जाएंगे और जब आर्डर आने शुरू हो जाएंगे तो आप उस आर्डर को डिलीवर करेंगे उसके बदले में आपको वहां से पैसा मिलेगा।

यदि आपके पास में किसी और तरीके का टेक्निकल नॉलेज है तो आप खुद की वेबसाइट बनाकर के भी वहां पर अपनी नॉलेज के बारे में शेयर कर सकते हैं और डायरेक्टली कस्टमर अक्वायर करके अपना काम घर बैठे कर सकते हैं और उस काम के बदले आप उनसे उस काम के हिसाब से अच्छे खासे पैसे ले सकते हैं।

7. E-COMMERCE

जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है वैसे वैसे E-COMMERCE का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यदि आप सभी ई-कॉमर्स के अंदर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके सबसे उपयुक्त समय है जहां पर आप सभी अपनी खुद की वेबसाइट शुरू कर सकते हैं या फिर अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील इत्यादि के साथ जुड़कर के अपना कोई भी प्रोडक्ट इन के प्लेटफार्म पर सेल कर सकते हैं और बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आज के समय में अमेज़न और फ्लिपकार्ट के पास जितने भी सेलर हैं वह सभी हमारे और आपके जैसे लोग हैं जो अपने प्रोडक्ट को वहां पर सेल करते हैं। आप भी वैसे ही इस पर अपना प्रोडक्ट लिस्ट कर सकते हैं और घर से अपने इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। ई-कॉमर्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यूट्यूब पर और बड़े-बड़े वीडियो देख सकते हैं और इसके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं।

जब आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी हो जाए तो अपना खुद का प्रोडक्ट भी लांच कर सकते हैं और उस प्रोडक्ट भी आप अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर सेल कर सकते हैं और यहां से महीने में लाखों रुपए कमाई कर सकते हैं।

8. Start Dropshiping or Reselling

Dropshiping एक ऐसा माध्यम है जहां पर आप सभी दूसरे किसी के प्रोडक्ट को अपना मार्जिन रखकर के अपने हिसाब से सेल करते हैं। इस माध्यम में आपको अपने पास में कोई भी प्रोडक्ट रखने की आवश्यकता नहीं होती है।
आप दूसरे किसी प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ करके उसके प्रोडक्ट को ले सकते हैं और लेकर के उसपर अपना मार्जिन (commission) रखकर के आगे आप सेल कर सकते हैं। यह सभी काम आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप से कर सकते हैं या फिर आपके पास में कोई ऑडियंस बेस है तो आप यह काम वहां पर भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप Meesho या फिर Yaari जैसे एप्लीकेशन पर जुड़ कर अपना मनचाहा प्रोडक्ट सेलेक्ट करें और उस प्रोडक्ट के ऊपर में अपना खुद का मार्जन (commission) ऐड करें और मार्जन ऐड करने के बाद अपने फ्रेंड सर्कल में या फिर रिलेटिव के अंदर आप इसको सेल कर सकते हैं और जब वहां से कोई भी प्रोडक्ट buy करता है तो जो आपका मार्जन है आपने खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है।

आज के समय में Reselling करने के लिए Meesho बहुत ज्यादा प्रचलित एप्लीकेशन है जहां से आप सभी लाखों प्रोडक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं और उसमें से आपको जो प्रोडक्ट पसंद आता है आप उस पर मार्जन (commission) ऐड करके आगे सेल कर सकते हैं।

9. Make Money from Instagram

आज के समय में करोड़ों युवा इंस्टाग्राम को टाइमपास के लिए या फिर मनोरंजन के लिए यूज करते हैं। बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जिनको यह पता है कि इंस्टाग्राम से महीने के लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं।

यदि आप सभी इंस्टाग्राम के माध्यम से महीने की लाखों रुपए कमाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप अपनी एक कैटेगरी डिसाइड कीजिए, कैटेगरी डिसाइड करने के बाद उसके ऊपर में अपना इंस्टाग्राम पेज बनाइए और उस पेज के ऊपर मैं हर रोज दो-चार फोटो पोस्ट कीजिए, दो-तीन रील्स पोस्ट कीजिए, और 1,2 आईजीटीवी भी पोस्ट कर सकते हैं।

जब आप यह काम करते जाएंगे तो आने वाले कुछ समय के बाद आपके इंस्टाग्राम पेज के ऊपर में बहुत अधिक फॉलोवर्स हो जाएंगे और तब उसके बाद आप उन सभी फॉलोवर्स को आप मोनेटाइज कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम के ऊपर डायरेक्ट मोनेटाइजेशन इनेबल नहीं होता है। इंस्टाग्राम से पैसा कमाने के लिए आप दूसरे किसी के प्रोडक्ट को प्रमोट करके एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं या फिर किसी ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं और उस ब्रांड प्रमोशन के हिसाब से आप उससे बहुत अच्छे खासे पैसे चार्ज कर सकते हैं।

इस समय इसी मेथड को यूज करके पूरी दुनिया में लाखों ऐसे लोग हैं जो पैसे कमा रहे हैं। तो यदि आप भी इंस्टाग्राम से पैसा कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना पेज बनाइए और उसके ऊपर ऑडियंस बढ़ाइए जब audiance बढ़ जाएगी तो आप वहां से बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं और सिर्फ अपने मोबाइल की सहायता से।

10. launch your own products

यदि आपके पास में पैसे हैं पर आप कुछ पैसे अफोर्ड कर सकते हैं तो आप सभी अपना खुद का कोई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं वह प्रोडक्ट डिजिटल हो सकता है या फिर फिजिकल हो सकता है।

प्रोडक्ट लॉन्च करने के बाद आप सभी अपने वेबसाइट या फिर एप्लीकेशन के माध्यम से इसको सेल कर सकते हैं और यहां पर आप अपने हिसाब से पैसे कमा सकते हैं।

यदि आप अपना वेबसाइट या फिर एप्लीकेशन नहीं बनवा सकते हैं तो आप सभी पहले से ही मार्केट में काम कर रहे हैं प्लेटफार्म जैसे कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट के सहायता से शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

2022 में 10 डायरेक्ट सेल्लिंग से आसान ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके Make Money Online 2022 in Hindi

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने 2022 में 10 डायरेक्ट सेल्लिंग या नेटवर्क मार्केटिंग से आसान ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके ( Make Money Online 2022 in Hindi ) के बारे में बिस्तार से जाना ।

मुझे उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख बहुत पसंद आया होगा , यदि यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इस लेख 2022 में 10 डायरेक्ट सेल्लिंग या नेटवर्क मार्केटिंग से आसान ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके ( Make Money Online 2022 in Hindi ) को अपने सभी दोस्तों के साथ में जरुर शेयर करें ।

इसे भी पढ़ें

  • Vidhwa Pension Yojana 2022: महिलाओं के बैंक खाते में देगी सरकार हर महीने 2250 रुपये, जानिए किसे मिलेगी इस योजना का लाभ
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 🔥 2022 से डायरेक्ट सेल्लिंग या नेटवर्क मार्केटिंग अब भारत में illegal हो गया ?
  • Big News 2022 दुनियां की 100 सबसे बड़ी डायरेक्ट सेल्लिंग कम्पनियाँ Top 100 MLM Companies
  • Russia S-400 Missile रूस ने शुरू की S-400 मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी
  • डायरेक्ट सेल्लिंग या Network Marketing Act 2022 में क्या-क्या हैं खास बातें ? बिस्तार से जानें

आपका बहुत बहुत धन्यबाद।

10 Easy ways to Make Money Online 10 Easy ways to Make Money Online 2022 in Hindi GHar se Paise kamane ke tarike How to Make Money Online 2022 in Hindi Online Paise Kaise Kamaye Online Paise kamane ke tarike
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp
admin
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram
  • Tumblr
  • LinkedIn

Kritika Parate | Blogger | YouTuber,Hello Guys, मेरा नाम Kritika Parate हैं । मैं एक ब्लॉगर और youtuber हूं । मेरा दो YouTube चैनल है । एक Kritika Parate जिस पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और दूसरा AG Digital World यह मेरा एक नया चैनल है जिस पर मैं लोगों को ब्लॉगिंग और यूट्यूब के बारे में सिखाता हूं, कि कैसे कोई व्यक्ति जीरो से शुरुआत करके एक अच्छा खासा यूट्यूब चैनल और वेबसाइट बना सकता है ।Thanks.

Related Posts

Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च: जानें भारत में कीमत, नए फीचर्स, Air मॉडल और Apple Event 2025 की पूरी जानकारी

September 10, 2025

नेटवर्क मार्केटिंग में AI का उपयोग: 2025 में बिजनेस बढ़ाने का सबसे बड़ा रहस्य!

September 8, 2025

QNet वितरक कैसे बनें? जानें रजिस्ट्रेशन, बिजनेस प्लान और कमाई का तरीका

September 8, 2025

 कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के 5 स्मार्ट तरीके (2025 गाइड)

September 4, 2025

मार्केटिंग के लिए 99+ बेस्ट ChatGPT प्रॉम्प्ट्स: अपने बिजनेस को दें AI की सुपरपावर

September 4, 2025

गेम खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप | रोजाना कमाए 700-800 रुपये

March 11, 2025
Latest Articles

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता को खुश करने के लिए पहनें पीला रंग, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से ले सकती हैं आइडिया

October 18, 2023

मोबाइल फोन से डिलीट फोटो को वापस कैसे लाये? जानिए

October 16, 2023

New Year 2024: सुखी और समृद्ध 2024 के लिए बारह वित्तीय संकल्प – Kaise India Finance

January 1, 2024

दशहरा पर दिखना है सबसे हटके तो, अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से लें आइडियाज

October 23, 2023

4 Types of people in Direct Selling डायरेक्ट सेल्लिंग में 4 प्रकार के लोग होते हैं आप कौन से प्रकार के हैं यहाँ देखिये

June 18, 2022

Koo App Se Paise Kaise Kamaye 2023 में (₹15,000 महीना) » Earning Mitra

October 1, 2023
Must Read

Apple iPhone 17 सीरीज लॉन्च: जानें भारत में कीमत, नए फीचर्स, Air मॉडल और Apple Event 2025 की पूरी जानकारी

September 10, 2025

नेटवर्क मार्केटिंग में AI का उपयोग: 2025 में बिजनेस बढ़ाने का सबसे बड़ा रहस्य!

September 8, 2025

QNet वितरक कैसे बनें? जानें रजिस्ट्रेशन, बिजनेस प्लान और कमाई का तरीका

September 8, 2025

सोच बदलने वाली प्रेरणादायक कहानी: बाज की कहानी जो आपका जीवन बदल देगी | Motivational Story in Hindi

September 4, 2025

 कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के 5 स्मार्ट तरीके (2025 गाइड)

September 4, 2025

मार्केटिंग के लिए 99+ बेस्ट ChatGPT प्रॉम्प्ट्स: अपने बिजनेस को दें AI की सुपरपावर

September 4, 2025

मैडिटेशन या ध्यान क्या है, फायदे और कैसे करें | Meditation in Hindi

July 7, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
© 2026 | Network Marketing Hindi. Designed by Network Marketing Hindi.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.